Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

दिनहाटा में बड़ा हादसा, करंट लगने से पांच मजदूरों की मौत

प्रशासन ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों और किसी की लापरवाही की विस्तृत जांच की जा रही है

01 Mar 2026

दिनहाटा में बड़ा हादसा, करंट लगने से पांच मजदूरों की मौत

कूचबिहार। दिनहाटा में रविवार को 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से एक कारखाने में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा दिनहाटा थाना अंतर्गत दिनहाटा विलेज-2 ग्राम पंचायत अंतर्गत गड़ेर माथा इलाके में स्थित एक पत्थर काटने की फैक्ट्री में हुआ।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुकुल बर्मा, राजू सेन, मितुन पाल, सुमन और संजय बर्मन के रूप में हुई है। सभी मृतक कूचबिहार जिले के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार, काम के दौरान एक मिक्सर मशीन के लोहे के हिस्से पर अचानक 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार गिर गई। इसके चलते वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आए और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पाकर दिनहाटा थाने के आईसी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पांचों शवों को बरामद कर स्थानीय अस्पताल भेजा गया।
दिनहाटा के एसडीपीओ प्रशांत देवनाथ ने बताया कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे लिफ्ट/मशीन में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों में तीन वेटागुड़ी और दो ओकराबाड़ी इलाके के निवासी थे।
हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
प्रशासन ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों और किसी की लापरवाही की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिनहाटा में बड़ा हादसा, करंट लगने से पांच मजदूरों की मौत
प्रशासन ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों और किसी की लापरवाही की विस्तृत जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News