Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 14 और गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार देररात मालदा जिले के कालियाचक और मोथाबाड़ी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 68 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

26 May 2026

मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 14 और गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेजी ला दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार देररात मालदा जिले के कालियाचक और मोथाबाड़ी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 68 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एनआईए आज इन लोगों को अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी। जांच एजेंसी का मानना है कि इनसे पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकेगी। दरअसल, राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कालियाचक के मोथाबाड़ी क्षेत्र में स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई थी। आरोप था कि सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद लोगों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बीडीओ कार्यालय में एसआईआर कार्य के लिए पहुंचे न्यायाधीशों को कई घंटों तक घेर कर रखा गया। भीड़ ने न्यायाधीशों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देर रात केंद्रीय बलों की सुरक्षा में सात न्यायाधीशों को किसी तरह वहां से निकाला गया। इनमें एक महिला न्यायाधीश भी शामिल थीं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई। एजेंसी इस मामले में दर्ज तीन प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के आईएसएफ उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । इसके बाद मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता और एमआईएम नेता मोफाक्केरुल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से सीआईडी ने पकड़ा। बाद में क्रमशः 49 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने मोथाबाड़ी के आईएसएफ नेता गुलाम रब्बानी को भी गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोथाबाड़ी न्यायाधीश उत्पीड़न मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवा
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार देररात मालदा जिले के कालियाचक और मोथाबाड़ी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News