Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सोना पप्पू मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु विश्वास के कांदी स्थित घर को जब्त करने की तैयारी

जांच के दौरान शांतनु सिन्हा विश्वास के साथ इनके वित्तीय लेनदेन के भी सुराग मिले हैं

23 May 2026

सोना पप्पू मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु विश्वास के कांदी स्थित घर को जब्त करने की तैयारी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने सोना पप्पू मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त शांतनु सिन्हा विश्वास के मुर्शिदाबाद के कांदी स्थित पैतृक घर को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने घर का ताला तोड़कर वहां तलाशी अभियान चलाया। इसी दिन विभिन्न स्थानों पर हुई कार्रवाई में लगभग दो किलोग्राम सोना, नकद राशि, मोबाइल फोन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।
ईडी सूत्रों के अनुसार, शांतनु विश्वास के कांदी स्थित घर के दस्तावेजों की जांच की गई है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। एजेंसी अब इस संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
शांतनु सिंह विश्वास पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं। वह कांदी नगरपालिका के वार्ड संख्या आठ के निवासी हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि उनका पैतृक घर पहले जर्जर अवस्था में था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसे भव्य भवन में बदल दिया गया। उनकी बहन गौरी सिंह विश्वास तृणमूल कांग्रेस संचालित नगरपालिका की सहायक चेयरपर्सन हैं। शांतनु की गिरफ्तारी के बाद इस आलीशान मकान को लेकर इलाके में काफी चर्चा शुरू हो गई थी।
शुक्रवार को ईडी ने कोलकाता के कई स्थानों पर भी छापेमारी की। कसबा में कोलकाता पुलिस के एक उप निरीक्षक के घर तथा चक्रबेड़िया में व्यवसायी अतुल कटारिया के आवास पर तलाशी ली गई। एजेंसी का दावा है कि इन लोगों के संबंध सोना पप्पू से मिले हैं। इसके अलावा रॉयड स्ट्रीट समेत कुल नौ स्थानों पर अभियान चलाया गया।
ईडी के मुताबिक, एक दिन की कार्रवाई में करीब दो किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। इसके अलावा 10 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
जांच एजेंसी का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन से कई चैट और अन्य जानकारियां मिटा दी गई थीं। अब उन्हें पुनः प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सिलसिले में पूछताछ और जांच जारी है।
गौरतलब है कि कसबा के व्यवसायी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। उस पर धमकी देकर कम कीमत पर जमीन और संपत्तियां हथियाने का आरोप है। ईडी ने अदालत में बताया है कि इस मामले में तीन लोगों का एक संगठित गिरोह सक्रिय था। इसी मामले में बेहाला के व्यवसायी जय कामदार को भी गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के अनुसार, यह गिरोह जमीन सिंडिकेट चलाता था और काफी प्रभावशाली माना जाता था। जांच के दौरान शांतनु सिन्हा विश्वास के साथ इनके वित्तीय लेनदेन के भी सुराग मिले हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोना पप्पू मामले में बड़ी कार्रवाई
जांच के दौरान शांतनु सिन्हा विश्वास के साथ इनके वित्तीय लेनदेन के भी सुराग मिले हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News