Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक अकाउंट किराए पर लेता था।

21 Mar 2026

सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

सिलीगुड़ी। शहर में एटीएम फ्रॉड गैंग की जांच करने के दाैरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। बिहार के चंपारण से पकड़े गए चार युवकों के मोबाइल की जांच में सीधे पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के व्हाट्सएप में कई पाकिस्तानी नंबर मिले है, जहां से पैसों के लेन-देन के निर्देश दिए जाते थे।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक अकाउंट किराए पर लेता था।

इन खातों में पाकिस्तान से सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते थे।

गिरफ्तार आरोपित रिजवान आलम, आजाद आलम और उनके साथी एटीएम कार्ड और पिन का इस्तेमाल कर पैसे निकालते और दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस को सिलीगुड़ी के एक स्थानीय व्यक्ति के खाते में भी पाकिस्तान से पैसे आने के सबूत मिले हैं।

सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर मिलने की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार, पाकिस्तान से पैसे आना किसी बड़े साजिश की आशंका को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले मंगलवार शाम को सिलीगुड़ी थाना इलाके के एक होटल से चार आरोपितों रिजवान आलम, आजाद आलम, मोहम्मद इमरान और शेर मोहम्मद के एटीएम फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में मामला सिर्फ एटीएम धोखाधड़ी का लग रहा था, लेकिन मोबाइल जांच के बाद इसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े है और इसका असली मकसद क्या था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के अलग-अलग हिस्सों में गरीब लोगों को निशाना बनाकर उनके बैंक अकाउंट किराए पर लेता था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News