Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान 18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज म्हात्रे को विकेटों के बीच दौड़ते समय संघर्ष करते देखा गया। मैच शानदार बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे ने 12 गेंदों में 30 रन बना लिए थे, लेकिन दो रन दौड़ने के दौरान रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली।

19 Apr 2026

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर

हैदराबाद। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर लग रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान 18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज म्हात्रे को विकेटों के बीच दौड़ते समय संघर्ष करते देखा गया। मैच शानदार बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे ने 12 गेंदों में 30 रन बना लिए थे, लेकिन दो रन दौड़ने के दौरान रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। उन्होंने अपना हेलमेट उतार दिया और दर्द में दिखे। उन्हें तुरंत मैदान पर ही चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी।

मैदान पर उपचार के बाद म्हात्रे ने खेलना जारी रखा और लगभग लंगड़ाते हुए एक रन भी लिया। फिर अगली ही गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर जोर से मारा, जहां हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच लपक लिया।

मैच में हार के बाद सीएसके के बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जाहिर है यह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (टियर) है। मुझे नहीं पता यह कितना गंभीर है। उसे कल या अगले दिन स्कैन के लिए ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह निश्चित नहीं हूं लेकिन हां, दुर्भाग्य से यह काफी बुरा लग रही है और उनका न होना हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए बहुत अच्छी फॉर्म में रहे हैं।

हसी ने कहा कि वह एक शानदार युवा प्रतिभा है, लेकिन इससे किसी और खिलाड़ी को मौका मिलेगा। यह भी अपने आप में रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब तक मौका नहीं मिल पाया है। अब उनमें से किसी एक के लिए यह बेहतरीन अवसर होगा।

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि जहां तक आयुष को खोने की बात है, हम इससे बहुत निराश हैं। मुझे नहीं पता वह कितने समय तक बाहर रहेगा, लेकिन किसी नए खिलाड़ी के लिए यह मौका मिलना भी उतना ही उत्साहजनक है।

हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिं
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान 18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज म्हात्रे को विकेटों के बीच दौड़ते स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News