Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। 17वें ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले खलील अचानक रन-अप के दौरान रुक गए और अपने दाहिने पैर को पकड़ लिया।

16 Apr 2026

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप (जांघ) की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। 17वें ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले खलील अचानक रन-अप के दौरान रुक गए और अपने दाहिने पैर को पकड़ लिया। शुरुआत में यह सामान्य क्रैम्प्स जैसा लगा, लेकिन खलील दोबारा गेंदबाजी करने की कोशिश के बाद असहज दिखे और उन्होंने डगआउट की ओर इशारा करते हुए मैदान छोड़ दिया। इसके बाद उनके ओवर की आखिरी गेंद गुरजपनीत ने पूरी की।

28 वर्षीय खलील अहमद इस सीजन में चेन्नई की गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा थे। उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन पर असर डाल सकती है, खासकर डेथ ओवरों में।

खलील की जगह लेने के लिए महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष विकल्प के रूप में सामने हैं। जहां बाएं हाथ के मुकेश चौधरी खलील की तरह ही विकल्प दे सकते हैं, वहीं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष टीम को अलग तरह का संयोजन प्रदान कर सकते हैं।

इस चोट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी गेंदबाजी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, जो आगे के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। 17वें ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले खलील अचानक रन-अप क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News