Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भाजपा को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी ने दिया इस्तीफा

शुक्रवार सुबह बालुरघाट में भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित एक आपात पत्रकार वार्ता में स्वरूप चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह 2021 से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले भी वह जिला महासचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का काम कर चुके हैं।

13 Mar 2026

भाजपा को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी ने दिया इस्तीफा

दक्षिण दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले दक्षिण दिनाजपुर जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार सुबह भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तय होने के बीच उनके इस फैसले से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

शुक्रवार सुबह बालुरघाट में भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित एक आपात पत्रकार वार्ता में स्वरूप चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह 2021 से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले भी वह जिला महासचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का काम कर चुके हैं। हालांकि इस्तीफा देने के पीछे की वजह पर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने केवल इतना बताया कि अपना इस्तीफा पत्र राज्य नेतृत्व को भेज दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष होने के नाते स्वरूप चौधरी को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक ही सीमित रखने की योजना बनाई और संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही थी।

माना जा रहा है कि इसी कारण नाराज होकर उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। प्रधानमंत्री के राज्य दौरे से पहले जिला अध्यक्ष का इस्तीफा भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी ने दिया इस्तीफा
शुक्रवार सुबह बालुरघाट में भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित एक आपात पत्रकार वार्ता में स्वरूप चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह 2021 से जि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News