Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

वोट के बाद हिंसा मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, शेख शाहजहां के करीबी कादेर मोल्ला समेत दस गिरफ्तार

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई राजनीतिक हिंसा और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने संदेशखाली के कुख्यात शाहजहां शेख के करीबी कादेर मोल्ला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

27 May 2026

वोट के बाद हिंसा मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, शेख शाहजहां के करीबी कादेर मोल्ला समेत दस गिरफ्तार

कोलकाता। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई राजनीतिक हिंसा और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने संदेशखाली के कुख्यात शाहजहां शेख के करीबी कादेर मोल्ला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से जुटाए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर यह गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

मामला आठ जून 2019 का है। आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद नजाट थाना इलाके में राजनीतिक झड़प हुई थी। उसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मंडल, सुकांत मंडल और देवदास मंडल को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा था। बताया गया कि विवाद पार्टी का झंडा हटाने को लेकर शुरू हुआ था।

घटना की शुरुआती जांच राज्य की सीआईडी ने की थी। बाद में दाखिल चार्जशीट से आरोपित शेख शाहजहां समेत 28 लोगों के नाम हटा दिए गए थे। इसके बाद मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली। अब इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी को जांच में अहम प्रगति माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोट के बाद हिंसा मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, शेख शाहज
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई राजनीतिक हिंसा और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News