Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

गरिया में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ा अभियान

बुलडोजर चलाकर जमींदोज किए गए अतिक्रमण

20 May 2026

गरिया में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ा अभियान

कोलकाता। गरिया महाश्मशान के पास पिछले काफी समय से सरकारी जमीन पर जमे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें और स्टॉल बनाकर व्यापार कर रहे लोगों को हटाने के लिए आज एक बड़ा बेदखली अभियान चलाया गया। राज्य सरकार द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कोलकाता नगर निगम  की टीम आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कोलकाता नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गरिया महाश्मशान के आसपास के पूरे इलाके को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बुलडोजर लाकर सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। गरिया महाश्मशान के ठीक बगल की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कई सालों से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था और वहां पक्के व कच्चे स्टॉल बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे।
अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर दुकानों और अवैध ढांचों को तोड़ दिया गया।  नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के कड़े अभियान जारी रहेंगे। इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से इलाके के अन्य अवैध कब्जाधारियों और बिना अनुमति के व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा किसी ने उस स्थान पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गरिया में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ा अभियान
बुलडोजर चलाकर जमींदोज किए गए अतिक्रमण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News