Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में बड़ा वित्तीय घोटाला, प्राइमरी स्कूल काउंसिल के खाते से करोड़ों की हेराफेरी

सिलीगुड़ी से एक चौंकाने वाला वित्तीय घोटाला बुधवार को सामने आया है, जहां सिलीगुड़ी प्राइमरी स्कूल काउंसिल के सरकारी बैंक खाते से करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। इस मामले में चेकबुक जालसाजी के जरिए रकम निकालने के आरोप में पुलिस ने अल्पना सरकार नामक एक युवती को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।

01 Jul 2026

सिलीगुड़ी में बड़ा वित्तीय घोटाला, प्राइमरी स्कूल काउंसिल के खाते से करोड़ों की हेराफेरी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी से एक चौंकाने वाला वित्तीय घोटाला बुधवार को सामने आया है, जहां सिलीगुड़ी प्राइमरी स्कूल काउंसिल के सरकारी बैंक खाते से करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। इस मामले में चेकबुक जालसाजी के जरिए रकम निकालने के आरोप में पुलिस ने अल्पना सरकार नामक एक युवती को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित युवती सिलीगुड़ी के श्रवणनगर इलाके की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गबन की गई रकम में से 17 लाख रुपये सीधे अल्पना सरकार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। हालांकि, इस पूरे घोटाले का मुख्य आरोपित काउंसिल का पेंशन क्लर्क रंजन दत्त फिलहाल फरार है।

मामले की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 9 अप्रैल 2024 को एक पब्लिकेशन के नाम पर 14,240 रुपये का एक चेक (नंबर: 936976) जारी किया गया था, लेकिन बैंक स्टेटमेंट की जांच में पता चला कि उसी चेक के जरिए 9,14,240 रुपये नकद निकाल लिए गए। असली भुगतान करने के बाद बाकी रकम को दो अज्ञात महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। पिछले एक साल में इस तरह के कुल 12 ट्रांजैक्शन के जरिए एक करोड़ 17 लाख रुपये की हेराफेरी की गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले महीने पांच तारीख को काउंसिल के कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस और डीडीओ ने एक रिपोर्ट पेश की। इसमें सरकारी बैंक स्टेटमेंट और पर्सनल डिपॉजिट अकाउंट के बीच भारी अंतर पाया गया। इसके बाद छह तारीख को काउंसिल के चेयरमैन दिलीप कुमार राय ने सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। चूंकि चेकबुक संभालने और बैंक में चेक जमा करने की पूरी जिम्मेदारी पेंशन क्लर्क रंजन दत्त पर थी इसलिए इस घोटाले का मुख्य आरोपित वही माना जा रहा है। शिकायत दर्ज होते ही रंजन दत्त फरार हो गया।

पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर सोमवार रात श्रवणनगर इलाके से अल्पना सरकार को गिरफ्तार किया। हालांकि, काउंसिल से किसी भी तरह का संबंध न होने के बावजूद उसके खाते में 17 लाख रुपये कैसे पहुंचे, इस पर सवाल खड़े हो रहे है। अल्पना सरकार और फरार क्लर्क रंजन दत्त के बीच क्या संबंध है और इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। मंगलवार को आरोपित को सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार रंजन दत्त की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में बड़ा वित्तीय घोटाला, प्राइमरी स्कूल काउंसिल के
सिलीगुड़ी से एक चौंकाने वाला वित्तीय घोटाला बुधवार को सामने आया है, जहां सिलीगुड़ी प्राइमरी स्कूल काउंसिल के सरकारी बैंक खाते से करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News