Please wait

नीमतला घाट के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

नीमतला घाट के पास स्थित एक लकड़ी गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया

16 Nov 2024

नीमतला घाट के लकड़ी गोदाम में भीषण आग,  दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

शुक्रवार देर रात कोलकाता के नीमतला घाट के पास स्थित एक लकड़ी गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात लगभग डेढ़ बजे महर्षि देवेन्द्र रोड के किनारे स्थित इस गोदाम में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग को और अधिक फैलने से रोक दिया गया। शनिवार सुबह तक भी गोदाम से सफेद धुआं उठता देखा गया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 17 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग की खबर मिलते ही राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस शुक्रवार रात घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक शशि पांजा भी मौजूद रहीं। शशि पांजा ने प्रभावित परिवारों को मदद और पुनर्वास का आश्वासन दिया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आग लगने के बाद उन्होंने कई विस्फोटों की आवाज सुनी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुए होंगे।

दमकल मंत्री सुजीत बोस ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, जिसके बाद और गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 20 दमकल गाड़ियों की मदद से आग को और फैलने से रोक लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीमतला घाट के लकड़ी गोदाम में भीषण आग
नीमतला घाट के पास स्थित एक लकड़ी गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News