Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

रियल्टी सेक्टर में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेंटिंक स्ट्रीट की संपत्ति के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी

11 Mar 2026

रियल्टी सेक्टर में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर के हृदय स्थल बेंटिंक स्ट्रीट स्थित एक बहुमूल्य संपत्ति को केंद्र बनाकर रची गई धोखाधड़ी और रंगदारी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की विशेष टीम ने करीब दो करोड़ रुपये की ठगी और जाली दस्तावेजों के आधार पर जालसाजी करने के आरोप में मुख्य आरोपी विष्णु कुमार अग्रवाल को साल्टलेक इलाके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बउबाजार थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला 65, बेंटिंक स्ट्रीट स्थित एक संपत्ति के डेवलपमेंट एग्रीमेंट और पावर ऑफ अटॉर्नी से शुरू हुआ। आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पहले शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। भरोसे में आकर शिकायतकर्ता ने किरायेदारों के पुनर्वास और केएमसी से विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने में करीब 35 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर दी। इसके बाद, आरोपियों ने अपनी हिस्सेदारी हस्तांतरित करने का झांसा देकर शिकायतकर्ता के एक सहयोगी को करीब 2 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। सुरक्षा के तौर पर जो मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे गए, वे बाद में जांच के दौरान जाली पाए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक बार बड़ी रकम हाथ में आने के बाद आरोपियों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने निर्माण स्थल पर बाधाएं खड़ी करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। विवाद बढऩे पर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, लेकिन वहां भी समझौता विफल रहा। इसके बाद आरोपियों ने एकतरफा निर्णय लेते हुए डेवलपमेंट एग्रीमेंट को ही रद्द कर दिया। पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने जिस पते पर अपना कार्यालय बताया था, वहां वास्तव में कोई ऑफिस अस्तित्व में ही नहीं था। 
जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी विष्णु कुमार अग्रवाल पूर्व में भी इसी तरह की अपराधित गतिविधियोंके जरिये अन्य रियल एस्टेट कंपनियों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चला है कि एम/एस एस.पी. कॉन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड और एम/एस एश्योर रियल्कॉन एलएलपी जैसी कंपनियों के साथ भी आरोपी ने समझौते किए और बाद में उन्हें धोखाधड़ी कर रद्द कर दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि ठगी गई राशि की बरामदगी की जा सके और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों का पता लगाया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रियल्टी सेक्टर में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेंटिंक स्ट्रीट की संपत्ति के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News