Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, 150 अवैध दुकानें बुलडोजर से हटाई गईं

यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था को दूर करने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार देर रात रेलवे पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 150 अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

17 May 2026

हावड़ा स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, 150 अवैध दुकानें बुलडोजर से हटाई गईं

हावड़ा। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था को दूर करने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार देर रात रेलवे पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 150 अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, हावड़ा स्टेशन के बाहर लंबे समय से कई दुकानें और अस्थायी ढांचे अवैध रूप से लगाए गए थे, जिससे यात्रियों के आवागमन में लगातार परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से एक-एक कर अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपना सामान पहले ही हटा लिया, जबकि कुछ का सामान भी कार्रवाई की चपेट में आ गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था और उन्हें अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद अदालत के आदेश के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

रेलवे पुलिस ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में भीड़ और अवैध कब्जे के कारण लंबे समय से समस्या बनी हुई थी।

स्थानीय यात्रियों के एक बड़े वर्ग ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है, जबकि कुछ दुकानदारों ने नोटिस के समय और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, 150 अवैध दुकानें बुलडोजर
यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था को दूर करने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार देर रात रेलवे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News