Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बड़े संगठनात्मक बदलाव

कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

05 Jun 2026

तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बड़े संगठनात्मक बदलाव

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पार्टी नेता कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार शाम बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव की घोषणा की।
निर्णयों के अनुसार अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में सहयोग देने के लिए डेरेक ओब्रायन और डोला सेन को संयुक्त महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न राज्यों में राज्य स्तर से प्राप्त सुझावों के आधार पर वहां नई समितियों का गठन किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी के अस्वस्थ होने के कारण उनके स्थान पर चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सजदा अहमद, नैना बनर्जी सहित कुछ अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
युवा तृणमूल कांग्रेस की कमान सायोनी घोष को सौंपी गई है। महिला संगठन का नेतृत्व माला राय को दिया गया है, जबकि छात्र संगठन की जिम्मेदारी प्रियंका अधिकारी को दी गई है।
पार्टी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि डेरेक ओब्रायन और कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य करेंगे, जबकि कुणाल घोष को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त संगठनात्मक ढांचे में अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। इनमें मलय घटक को श्रमिक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष, मदन मित्र को हॉकर संगठन का प्रभारी तथा विमान बनर्जी को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने यह भी निर्णय लिया है कि जिलाध्यक्षों के चयन की जिम्मेदारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के पास रहेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बड़े संगठनात्मक बदलाव
कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News