Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बंगाल में बड़ा पुलिस फेरबदल, 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला

सरकार के इस बड़े फेरबदल को राज्य प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है

08 Jun 2026

बंगाल में बड़ा पुलिस फेरबदल, 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की अधिसूचना के अनुसार कुल 179 आईपीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 151 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा पुलिस पुनर्गठन माना जा रहा है। तबादलों की सूची में कोलकाता पुलिस आयुक्तालय से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों तक बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार, राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व बिधाननगर पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्रांच में आईजीपी के पद पर तैनात किया गया है।
कोलकाता पुलिस में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। कुणाल अग्रवाल को अपराध विभाग का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुकेश को सशस्त्र पुलिस (कोलकाता) का नया आईजीपी नियुक्त किया गया है।
सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त के रूप में सैयद वकार रजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जॉय बिस्वास को राज्य पुलिस के रेलवे आईजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है।
कोलकाता पुलिस में यातायात विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में सूर्य प्रताप यादव को तैनात किया गया है, जबकि सौम्या रॉय को राज्य पुलिस के प्रवर्तन शाखा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा कई उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें ईशानी पॉल को दक्षिण-पश्चिम डिवीजन का डीसी, सायक दास को उत्तर डिवीजन, प्रवीन प्रकाश को केंद्रीय डिवीजन, शीबा प्रसाद पात्रा को भांगड़ डिवीजन, के यू गणपत को एसएसडी, वाई एस जगन्नाथराव को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट तथा सुभिमल पॉल को ईएसडी का डीसी नियुक्त किया गया है।
जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। चंद्र शेखर बर्धम को डायमंड हार्बर पुलिस जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि के. सनी राज को पुरुलिया जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस बड़े फेरबदल को राज्य प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला
सरकार के इस बड़े फेरबदल को राज्य प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News