Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अपेक्षाकृत कम महत्व वाले पदों पर भेजा गया है।

14 Jul 2026

पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अपेक्षाकृत कम महत्व वाले पदों पर भेजा गया है। सरकार ने आर्थिक अपराधों और कथित भ्रष्टाचार की जांच को भी नई दिशा देने की कोशिश की है।

पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त और वर्तमान सीआईडी प्रमुख सुप्रतिम सरकार को उनके पद से हटाकर पुलिस दूरसंचार विभाग का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। शाहजहां केस से लेकर संदेशखाली इलाके में होने वाली कई घटनाओं की जांच उन्हीं की कंधे पर थी और उन पर तृणमूल नेताओं को बचाने के आरोप थे। इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें कम महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है। वहीं, 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी को गृह रक्षक संगठन का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी पहले कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के प्रमुख, हावड़ा और बैरकपुर के पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

सरकार ने 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी कालियप्पन जयरामन को आर्थिक अपराध निदेशालय का प्रमुख नियुक्त किया है। जयरामन को इससे पहले तृणमूल कांग्रेस शासनकाल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया था। पुलिस महकमे में उनकी पहचान एक सख्त अधिकारी के रूप में रही है। वर्ष 2013 में उन्होंने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी सह डीएम आईएएस अधिकारी गोदाला किरण कुमार की गिरफ्तारी की थी।

सरकार ने त्रिपुरारी अथर्व को विधाननगर पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है। उनकी जगह अमित कुमार राठौर को विधाननगर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। राठौर अब तक रायगंज रेंज के उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर पुलिस जिले में हाल के दिनों में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद वहां भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। अतीश विश्वास को बारुईपुर पुलिस जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले में इसी पद पर कार्यरत थे। वहीं, पिनाकी दत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (डीआईबी), बारुईपुर के पद पर भेजा गया है।

हाल ही में प्रेसिडेंसी सुधार गृह में बंदियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद होने की कार्रवाई के बाद चर्चा में आए आईपीएस अधिकारी नटराजन रमेश बाबू को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी नियुक्त किया गया है। वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में कारा विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इस व्यापक फेरबदल में आनंद कुमार, विशाल गर्ग, सुकेश कुमार जैन, सुधीर कुमार नीलाकांतम, डेविड इवान लेपचा, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार यादव, बिशप सरकार, वाई. एस. जगन्नाथ राव, प्रतीक्षा झाड़खरिया और यशप्रीत सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आर्थिक अपराधों की जांच को मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपी
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News