Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

दक्षिण कोलकाता से तृणमूल को बड़ा झटका, सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में जाने की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष के बीच दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

10 Jun 2026

दक्षिण कोलकाता से तृणमूल को बड़ा झटका, सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में जाने की चर्चा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष के बीच दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, माला राय मंगलवार को अपने पति निर्वेद राय, बेटे और बेटी के साथ दिल्ली पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही विद्रोही सांसदों के समूह के समर्थन में हस्ताक्षर कर सकती हैं। यदि मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो बुधवार को उनके हस्ताक्षर करने की संभावना जताई जा रही है।

दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र को लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में माला राय का संभावित कदम तृणमूल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल को दक्षिण कोलकाता के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ा था। भवानीपुर और रासबिहारी जैसे इलाकों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी।

विद्रोही खेमे के सूत्रों का दावा है कि माला राय के शामिल होने से लोकसभा में उनकी संख्या और बढ़ जाएगी। इससे पहले 16 सांसदों के एक समूह द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं, सायनी घोष के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

यदि माला राय और मिताली बाग भी इस समूह में शामिल होती हैं, तो विद्रोही खेमे की संख्या 20 के पार पहुंच सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण कोलकाता से तृणमूल को बड़ा झटका, सांसद माला राय के विद
तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष के बीच दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में शामिल होने की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News