Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिल्म 'राका' के मेकर्स ने दी सफाई- दीपिका निभा रही हैं बेहद अहम किरदार

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते कम कर दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म के निर्माताओं ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि अभिनेत्री फिल्म में एक बेहद अहम किरदार निभा रही हैं और शूटिंग तय योजना के अनुसार जारी है।

23 Apr 2026

फिल्म 'राका' के मेकर्स ने दी सफाई- दीपिका निभा रही हैं बेहद अहम किरदार

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' अपने ऐलान के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते कम कर दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म के निर्माताओं ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि अभिनेत्री फिल्म में एक बेहद अहम किरदार निभा रही हैं और शूटिंग तय योजना के अनुसार जारी है।

निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया कि "सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। दीपिका पादुकोण 'राका' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग पूरे उत्साह के साथ सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।" बता दें कि दीपिका ने 19 अप्रैल को अपने पति रणवीर सिंह के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से उनके फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' में दीपिका कुछ दमदार एक्शन दृश्यों में भी नजर आएंगी, जिनकी शूटिंग के दौरान विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। 'राका' के अलावा दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में भी दिखाई देंगी, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही खास उत्साह है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'राका' के मेकर्स ने दी सफाई- दीपिका निभा रही हैं बेहद
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते कम कर दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म के निर्माताओं ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News