Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस

11 Sep 2024

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

मलाइका अरोड़ा के घर से शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। आज सुबह 9 बजे के करीब की ये घटना बताई जा रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर जान दी है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस को वहां से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला, बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

इस घटना के दौरान एक्ट्रेस मुंबई में मौजूद नहीं थीं। इस खबर के बारे में पता चलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। एक्ट्रेस के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें, बीती शाम ही मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही थीं, वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा के परिवार में उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता जहां हिंदू थे वहीं उनकी मां केरल की रहने वाली क्रश्चियन थी। मलाइका जब छह साल की थी कभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वो अपनी मां के साथ ठाणे से चेंबूर चली आई थीं। उनकी मां ने ही एक्ट्रेस की परवरिश की। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था की 'मेरा बचपन बहुत शानदार रहा, लेकिन यह आसान नहीं था। वास्तव में पीछे मुड़कर देखें तो मैं इसे उथल-पुथल भरे शब्दों में बयां कर सकती हूं। लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाता है।'

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइ
मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News