Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मलयालम फिल्मों के अभिनेता सलीम कुमार नहीं रहे

मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सलीम कुमार का यहां एक निजी अस्पताल में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार रात करीब 10.43 बजे आखिरी सांस ली। उन्हें सुबह भर्ती कराया गया था।

07 Jun 2026

मलयालम फिल्मों के अभिनेता सलीम कुमार नहीं रहे


कोच्चि। मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सलीम कुमार का यहां एक निजी अस्पताल में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार रात करीब 10.43 बजे आखिरी सांस ली। उन्हें सुबह भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ साल पहले लिवर प्रतिरोपण करवा चुके कुमार को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में सिने संसार में आने से पहले हास्य के माध्यम से पहचान हासिल की। उन्होंने 1997 में बड़े परदे में पदार्पण किया। 2000 के दशक में उनके हास्य अभिनय ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई।

उन्होंने मलयालम फिल्म 'अचनुरंगथा वीडू' में अपने अभिनय के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्हें 'अदामिंते मकान अबू' (2010) में अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने अभिनेता सलीम कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। सतीशन ने शोक संदेश में कहा, ''सलीम कुमार उत्तर परवूर का गौरव थे। साधारण परिवार में जन्मे कुमार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भारतीय सिनेमा के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने अपने अभिनय बूते ऑस्कर नामांकन तक का सफर तय किया।’’

उल्लेखनीय है कि कुमार ने लगभग तीन दशक के करियर में हास्य से लेकर गंभीर चरित्र भूमिकाएं निभाईं। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मलयालम फिल्मों के अभिनेता सलीम कुमार नहीं रहे
मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सलीम कुमार का यहां एक निजी अस्पताल में 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News