Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय

असम में हमें कम सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है, लेकिन हम उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे।

30 Apr 2026

मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय

कलबुर्गी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जीत हासिल करेगा। असम में हमें कम सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है, लेकिन हम उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे।

कांग्रेस नेता खरगे यहां कलबुर्गी में पांच राज्याें चुनाव के नतीजों को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए खरगे ने कहा कि वहां तृणमूल कांग्रेस के आगे रहने की संभावना है। एनडीए दलों ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी है, जबकि कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं। दो दिन इंतजार कर लें, उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पूर्ण नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी को समर्थन देने पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों से जुड़े सवाल पर खरगे ने कहा कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग मुझे मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, यह उनका व्यक्तिगत विचार है, लेकिन पार्टी के फैसले हाईकमान लेता है। हम विचारधारा के आधार पर काम करते हैं। खरगे ने यह भी कहा कि पार्टी के निर्णयों में सोनिया गांधी की भूमिका अहम रहती है और जरूरत पड़ने पर राहुल गांधी से भी चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री हैं, इसलिए नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति आती है तो सभी मिलकर निर्णय लेंगे। अभी समय है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन क
असम में हमें कम सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है, लेकिन हम उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News