Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए पुनर्निर्वाचित हुए खरगे को संसद भवन स्थित सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।

29 Jun 2026

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए पुनर्निर्वाचित हुए खरगे को संसद भवन स्थित सभापति कक्ष में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित विभिन्न दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय खरगे लगातार दूसरी बार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में पांच दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले खरगे का राजनीतिक सफर कर्नाटक की राजनीति से शुरू हुआ था। उन्होंने वर्ष 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वह लगातार नौ बार विधायक चुने गए और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। वर्ष 1999 से 2004 तक उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई।

राष्ट्रीय राजनीति में खरगे ने वर्ष 2009 और 2014 में कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने रेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2014 से 2019 तक वह लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता रहे। वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे खरगे अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वह कांग्रेस के 98वें अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व के साथ-साथ संसद के उच्च सदन में विपक्ष की आवाज के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सद
कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News