Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

सड़क हादसे में घायल हुईं मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती टुडू

मामले की जांच जारी है। पूर्व बर्धमान की पुलिस अधीक्षक पुष्पा ने घटना की पुष्टि की है

22 Jul 2026

सड़क हादसे में घायल हुईं मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती टुडू

बर्धमान। जिले के गलसी में बुधवार सुबह हुई सड़क हादसे में राज्य के कैबिनेट मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती टुडू घायल हो गईं। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुई इस दुर्घटना में उनके साथ कार चालक मंगल मुर्मू भी जख्मी हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मालती टुडू सुबह बर्धमान से बांकुड़ा स्थित अपने घर लौट रही थी। तभी गलसी के पास सुरुल इलाके में एक फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोकर पहले एक वैन को टक्कर मारी और फिर मंत्री की पत्नी की कार से जा भिड़ा। हालांकि, चालक मंगल मुर्मू ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना को टालने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को मौके से बरामद कर बर्धमान मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मालती टुडू के सिर और बाएं हाथ में चोट आई है और उनका सीटी स्कैन किया गया है। वहीं चालक मंगल मुर्मू के हाथ में भी चोट लगी है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद मालती टुडू को छुट्टी दे दी गई है।
मालती टुडू ने बताया कि हादसे के समय उनकी कार के आगे कोई वाहन नहीं था, जिससे चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर स्थिति को संभाल लिया। मामले की जांच जारी है। पूर्व बर्धमान की पुलिस अधीक्षक पुष्पा ने घटना की पुष्टि की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में घायल हुईं मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी मालती
मामले की जांच जारी है। पूर्व बर्धमान की पुलिस अधीक्षक पुष्पा ने घटना की पुष्टि की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News