Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ममता  आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने आयोग से की शिकायत

फिलहाल, इस शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

30 Mar 2026

ममता  आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, भाजपा ने आयोग से की शिकायत

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनावी सभाओं के दौरान दिए गए कुछ बयानों से मतदाताओं को डराने, भड़काने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
भाजपा की ओर से सोमवार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर बंगाल सहित विभिन्न स्थानों पर की गई चुनावी सभाओं में दिए गए भाषणों में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले और तनाव बढ़ाने वाले कथन शामिल थे, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि 25 मार्च, 2026 को मैनागुड़ी की एक सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद लोगों को अपने घरों के बाहर यह लिखना होगा कि वे भाजपा का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने इसे राजनीतिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दबाव बनाने वाला बयान बताया है।
इसी दिन नक्सलबाड़ी की सभा में महिलाओं से "घर में जो भी है लेकर बाहर आने" की अपील का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। भाजपा का आरोप है कि इस तरह के बयान से टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
26 मार्च को पांडवेश्वर की सभा में भी मुख्यमंत्री द्वारा लोगों से एकजुट होकर विरोध करने और मतदान तथा मतगणना के दिन सतर्क रहने की अपील का जिक्र करते हुए भाजपा ने कहा है कि इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर संदेह पैदा करने की कोशिश हुई।
शिकायत में दक्षिण 24 परगना के बासंती क्षेत्र की एक घटना का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने दावा किया है कि यह घटना ऐसे बयानों के बाद बने माहौल का परिणाम हो सकती है। साथ ही राज्य पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप भी लगाया गया है।
भाजपा ने 28 मार्च को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान का भी हवाला दिया है, जिसमें कथित तौर पर क्षेत्रीय आधार पर तुलना की गई थी। भाजपा का कहना है कि इस तरह के बयान से समाज में विभाजन की स्थिति बन सकती है।
भाजपा ने अपनी शिकायत में चुनाव आचार संहिता, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इन बयानों से विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।
भाजपा ने चुनाव आयोग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।
फिलहाल, इस शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता  आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
फिलहाल, इस शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News