Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता का आराेप - अभिषेक बनर्जी के आवास का ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है

13 Jun 2026

ममता का आराेप - अभिषेक बनर्जी के आवास का ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पूरे घर में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अभूतपूर्व बताया।
अभिषेक बनर्जी के पाटुआपाड़ा स्थित आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली। उनके अनुसार, अदालत के निर्देशों के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की गई, जिसकी उनकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
शनिवार तड़के राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस का एक बड़ा दल अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने काफी देर तक घर के भीतर मौजूद लोगों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कथित तौर पर ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी आवास के बाहर तैनात रहे।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम सुबह लगभग 3 बजे के बाद मौके पर पहुंची थी। कई पुलिस वाहनों और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने घर में प्रवेश करने की कोशिश की। काफी देर इंतजार के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तलाशी शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। बताया गया कि पुलिसकर्मी करीब पांच घंटे तक आवास के भीतर रहे और सुबह 8 बजे के बाद वहां से रवाना हुए। उनके जाने के बाद ममता बनर्जी भी वहां से निकल गईं।

तलाशी अभियान के बाद बाहर आए अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर के कोने-कोने की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में सालबनी थाने के पुलिसकर्मी भी शामिल थे और उनके साथ महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि तलाशी किस मामले के सिलसिले में की गई।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अभिषेक बनर्जी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में राज्य सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में उपस्थित होकर पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ का सामना किया था। यह पूछताछ कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद हुई थी।
उच्च न्यायालय ने इससे पहले आदेश दिया था कि दो सप्ताह तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग करना होगा। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित है।
इसी बीच, सीआईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को भी कालीघाट स्थित उनके आवास का दौरा किया था। यह कार्रवाई उनके एक कथित बयान को लेकर दर्ज साइबर शिकायत के संबंध में की गई थी। जांचकर्ताओं ने बाद में उन्हें 16 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस भी सौंपा।
इसके अलावा, विधानसभा हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में अभिषेक बनर्जी को 14 जून को एक बार फिर सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक के आवास का ताला तोड़कर घर में घुसी पुलिस: ममता
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें 15 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News