Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

ममता और अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में मुकुल रॉय ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में अहम भूमिका निभाई

23 Feb 2026

ममता और अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने रॉय के निधन को बंगाल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मुकुल रॉय के आकस्मिक निधन से वह अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हैं। मुकुल रॉय कई राजनीतिक संघर्षों में उनके करीबी सहयोगी और साथी योद्धा रहे। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरा आघात पहुंचा है।
ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से ही मुकुल रॉय ने पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम किया। उन्होंने संगठन को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकुल रॉय ने केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई और विभिन्न राजनीतिक दलों में भी उनकी स्वीकार्यता थी। बंगाल की राजनीति में उनके संगठनात्मक कौशल और योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय से धैर्य बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है।
अभिषेक बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुकुल रॉय का निधन बंगाल की राजनीतिक इतिहास में “एक युग का अंत” है। अभिषेक ने उन्हें व्यापक अनुभव वाला वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि राज्य के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण दौर को आकार देने में उनका योगदान निर्णायक रहा।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में मुकुल रॉय ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में अहम भूमिका निभाई। सार्वजनिक जीवन के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लंबे समय से वह किडनी सहित कई गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता और अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में मुकुल रॉय ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में अहम भूमिका निभाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News