Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

ममता बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी बाहर से लोगों को लाकर मतदान कराया गया और अब पश्चिम बंगाल में भी ऐसी कोशिश हो रही है

17 Apr 2026

रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कूचबिहार के रासमेला मैदान में आयोजित जनसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत बयानी के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि जब तक आप यहां हैं, कृपया झूठ कम बोलिए। साथ ही प्रधानमंत्री काे संबाेधित करते हुए कहा कि मैं लोकतंत्र के माध्यम से आपसे तीन सवाल पूछ रही हूं।
उन्होंने पहला सवाल किया कि सत्ता में आने से पहले आपने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज 12 वर्ष बीत गए, कितनों को नौकरी मिली? उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे में एक गैंगमैन तक नहीं है। रेलवे, विमानन तथा जीवन बीमा निगम जैसी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। दूसरा सवाल किया कि चुनाव से पहले हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। तीसरे सवाल किया कि नोटबंदी कर काला धन वापस लाने की बात कही गई थी, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ।
ममता बनर्जी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहुत राष्ट्रीय नागरिक पंजी कर लिया गया, पहले अपनी सरकार संभालिए। कूचबिहार के राजवंशी समुदाय के लोगों को असम से राष्ट्रीय नागरिक पंजी के नोटिस भेजे गए हैं। अब कहा जा रहा है कि चुनाव के लिए बाहर से लोगों को ट्रेन से लाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों की मदद से बाहरी लोगों को राज्य में प्रवेश दिलाने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी बाहर से लोगों को लाकर मतदान कराया गया और अब पश्चिम बंगाल में भी ऐसी कोशिश हो रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोजगार, 15 लाख, काले धन को लेकर ममता ने माेदी पर बाेला हमला
ममता बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी बाहर से लोगों को लाकर मतदान कराया गया और अब पश्चिम बंगाल में भी ऐसी कोशिश हो रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News