Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने मालदा हिंसा को लेकर अमित शाह पर लगाया साजिश रचने का आरोप

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार इमानी विश्वास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा या उकसावे में नहीं आने का आग्रह किया।

02 Apr 2026

ममता बनर्जी ने मालदा हिंसा को लेकर अमित शाह पर लगाया साजिश रचने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने मालदा में हिंसा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर साजिश का खाका तैयार करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार इमानी विश्वास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा या उकसावे में नहीं आने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी तरह की अशांति का समर्थन नहीं करतीं और राज्य में शांति बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने मालदा की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंसा के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और इसके पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

जैसे कदमों के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर क्षेत्र में भी लगभग 40 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक और महिलाओं के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि कच्चे मकानों को पक्का बनाने तथा हर घर तक पेयजल पहुंचाने का काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ परिवारों को पहले ही जल सुविधा दी जा चुकी है और बाकी परिवारों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की भाषा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने मालदा हिंसा को लेकर अमित शाह पर लगाया साजिश र
तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार इमानी विश्वास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना चाहती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News