Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

एसआईआर काे लेकर ममता बनर्जी ने फिर केंद्र पर बाेला हमला

। उन्होंने दोहराया कि बंगाल में न डिटेंशन कैंप बनेगा और न एनआरसी लागू होने दिया जाएगा। वह गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। उन्होंने साफ कहा कि मुर्शिदाबाद के लोग हिंसा और उकसावे की राजनीति पसंद नहीं करते।

04 Dec 2025

एसआईआर काे लेकर ममता बनर्जी ने फिर केंद्र पर बाेला हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच ममता बनर्जी ने एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार को फिर घेरा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे डरें नहीं और सभी आवश्यक कागज जमा करें। उन्होंने दोहराया कि बंगाल में न डिटेंशन कैंप बनेगा और न एनआरसी लागू होने दिया जाएगा। वह गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। उन्होंने साफ कहा कि मुर्शिदाबाद के लोग हिंसा और उकसावे की राजनीति पसंद नहीं करते।

भाषण की शुरुआत में ही ममता बनर्जी ने कहा कि इस जिले के लोग हिंसा से हमेशा दूरी रखते आए हैं। उन्होंने बताया कि धुलियन में एक घटना के बाद वह खुद पहुंची थीं और जंगीपुर में संभावित तनाव को भी उन्होंने फोन कर शांत कराया था। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के बीच मेलजोल सिखाता है और यही बंगाल की पहचान है।

ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों मस्जिद, कब्रिस्तान आदि को गलत तरीके से दर्ज कर रही है। उन्होंने इसे पूरी तरह झूठ बताया।

उन्होंने कहा, कुछ गद्दार और कुकर्मी हर धर्म में होते हैं, जो झूठ फैलाकर समाज में तनाव पैदा करते हैं। कई लोग झूठ फैलाने के लिए पैसे लेते हैं और अब एआई का सहारा लेकर फर्जी प्रचार फैलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले ही साल मुर्शिदाबाद के विभिन्न इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई थी जिसके परिणामस्वरूप वहां के हजारों लोग आसपास के जिलों में शरण लेने को मजबूर हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी ताप विद्युत केंद्र में 660 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल पावर यूनिट तैयार हो चुका है। यह यूनिट आगामी 10 दिसंबर से बिजली देना शुरू कर देगी। इस परियोजना पर 4567 करोड़ का खर्च हुआ है और इससे 16.70 लाख परिवारों को नई बिजली मिलेगी। साथ ही 26 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा।

ममता बनर्जी ने कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में नदी कटाव बड़ी समस्या है और अब तक 12,116 बीघा भूमि नदी में समा चुकी है। उन्होंने कहा कि गंगा कटाव रोकने की जिम्मेदारी केंद्र के पास थी, लेकिन फरक्का क्षेत्र में ड्रेजिंग नहीं हुई और न ही राज्य को वादा किए गए 700 करोड़ मिले। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर 136 करोड़ खर्च कर 17 योजनाएं लागू की हैं।

ममता बनर्जी ने एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार को फिर घेरा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे डरें नहीं और सभी आवश्यक कागज जमा करें। उन्होंने दोहराया कि बंगाल में न डिटेंशन कैंप बनेगा और न एनआरसी लागू होने दिया जाएगा। दावा किया कि अगर राज्य ने एसआईआर रोक दिया होता तो केंद्र राष्ट्रपति शासन लागू कर देता। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर काे लेकर ममता बनर्जी ने फिर केंद्र पर बाेला हमला
। उन्होंने दोहराया कि बंगाल में न डिटेंशन कैंप बनेगा और न एनआरसी लागू होने दिया जाएगा। वह गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News