Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ममता बनर्जी का आरोप - मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह कार्रवाई विशेष समुदायों को निशाना बनाकर की गई है, जिनमें मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं

07 Apr 2026

ममता बनर्जी का आरोप - मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूचियों से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटाए गए हैं।
नदिया जिले के चकदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन सभी लोगों के साथ खड़ी रहेगी जिनके नाम इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह कार्रवाई विशेष समुदायों को निशाना बनाकर की गई है, जिनमें मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पहल के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला उठाया गया, जिसके परिणामस्वरूप विचाराधीन लगभग 60 लाख मामलों में से करीब 32 लाख नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़े गए।
इस बीच चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद राज्य में लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 04 मई को की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह कार्रवाई विशेष समुदायों को निशाना बनाकर की गई है, जिनमें मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News