Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी और राज्यपाल सी वी आनंद बोस का सौहार्दपूर्ण आमना-सामना

इस शपथ ग्रहण समारोह में पहले तृणमूल विधायक संगीता राय ने "जय बांग्ला" के साथ शपथ ली। इसके बाद विधायक जयप्रकाश टोप्पो ने "गोरखा, जय आदिवासी, जय बांग्ला" के नारे लगाए। ममता बनर्जी को "मां" के रूप में संबोधित करते हुए मेदिनीपुर के विधायक सुजॉय हाजरा ने कहा कि उनकी प्रेरणा से वह यहां पहुंचे हैं।

02 Dec 2024

बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी और राज्यपाल सी वी आनंद बोस का सौहार्दपूर्ण आमना-सामना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का सौहार्दपूर्ण आमना-सामना हुआ। ममता बनर्जी ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तरीय भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भी भेंट किया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में पहले तृणमूल विधायक संगीता राय ने "जय बांग्ला" के साथ शपथ ली। इसके बाद विधायक जयप्रकाश टोप्पो ने "गोरखा, जय आदिवासी, जय बांग्ला" के नारे लगाए। ममता बनर्जी को "मां" के रूप में संबोधित करते हुए मेदिनीपुर के विधायक सुजॉय हाजरा ने कहा कि उनकी प्रेरणा से वह यहां पहुंचे हैं।

राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। विशेष रूप से विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर मतभेद गहरे हो गए थे। हालांकि, इस समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच सौहार्द्र दिखा, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आगामी महीनों में राज्यपाल और राज्य सरकार के रिश्तों को नया मोड़ दे सकती है। हालांकि, दोनों के बीच इस मौके पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी और राज्यपाल सी वी आनंद बोस का
इस शपथ ग्रहण समारोह में पहले तृणमूल विधायक संगीता राय ने "जय बांग्ला" के साथ शपथ ली। इसके बाद विधायक जयप्रकाश टोप्पो ने "गोरखा, जय आदिवासी, जय बांग्ला" के नारे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News