Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, बोलीं- केंद्रीय ताकत के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है पार्टी

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों, सुरक्षा बलों और संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार में लगाए गए हैं, लेकिन जनता इसका जवाब मतदान से देगी।

25 Apr 2026

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, बोलीं- केंद्रीय ताकत के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है पार्टी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शीर्षन्य बंद्योपाध्याय के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), केंद्रीय नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर तीखा हमला बोला।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों, सुरक्षा बलों और संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर चुनाव प्रचार में लगाए गए हैं, लेकिन जनता इसका जवाब मतदान से देगी।

उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष वोटिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। सभा में रोजगार और उद्योग के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी घटी है और राज्य में लगातार उद्योग स्थापित हो रहे हैं। कहा कि हावड़ा से बर्धमान तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विकास और औद्योगिक विस्तार साफ दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदमोटर क्षेत्र की जमीन पर नए कारखाने लगाए गए हैं और आने वाले समय में वहां बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कई औद्योगिक गलियारे विकसित किए जा रहे हैं और बड़े निवेश आने वाले हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन पूरे देश में समान रूप से लाभ नहीं दिया जाता। उन्होंने पेट्रोल कीमतों और महंगाई का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी संयम बरतने की अपील की और कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं को स्वतंत्र वातावरण मिलना चाहिए।

उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार तृणमूल कांग्रेस ने शीर्षन्य बंद्योपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने दीपांजन चक्रवर्ती और वाम दलों ने मीनाक्षी मुखोपाध्याय को मैदान में उतारा है। चुनावी मुकाबले को लेकर इस सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, बोलीं- केंद्रीय ताकत के भरोसे
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों, सुरक्षा बलों और संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्री, केंद्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News