Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

धर्मतला धरना मंच से ममता ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान खास तौर पर महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं

08 Mar 2026

धर्मतला धरना मंच से ममता ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को धर्मतला के धरना मंच से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। एसआईआर के मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोगों का मतदान करने का अधिकार किसी भी कीमत पर नहीं छीना जा सकता।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ही मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को मतदान करने दिया जाना चाहिए। हम किसी को भी मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगे।
उन्होंने भाजपा पर नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी यह मिथ्या प्रचार कर रही है कि राज्य में बड़ी संख्या में मुसलमानों को बसाया गया है। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तब क्या मैं पैदा हुई थी? भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है।
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान खास तौर पर महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर की एक महिला सदस्य का विवाह के बाद नाम और पता बदल गया था, जिसके कारण उसका नाम सूची से हटा दिया गया।
राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस के हालिया इस्तीफे का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन पर दबाव बनाकर पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के राज्य दौरे के दिन राज्यपाल को उनका स्वागत करने जाना था, लेकिन उन्हें दिल्ली बुलाकर इस्तीफा दिला दिया गया।
ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि आखिर अचानक इस्तीफा देने की क्या वजह थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों का मतदान का अधिकार सबसे अहम है और इसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मतला धरना मंच से ममता ने की पीएम के इस्तीफे की मांग
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान खास तौर पर महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News