Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बंगाल नववर्ष पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, चुनाव से पहले मतदाताओं से की अपील

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल हमेशा से कला, संस्कृति और सर्वधर्म समन्वय की भूमि रहा है, लेकिन कुछ “अशुभ शक्तियां” इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है और जनता को इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना चाहिए।

15 Apr 2026

बंगाल नववर्ष पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, चुनाव से पहले मतदाताओं से की अपील

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नववर्ष के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिया।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल हमेशा से कला, संस्कृति और सर्वधर्म समन्वय की भूमि रहा है, लेकिन कुछ “अशुभ शक्तियां” इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है और जनता को इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी तरह की संकीर्णताओं को छोड़कर एकजुट हों और राज्य की शांति, परंपरा और आपसी सौहार्द को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाजनकारी या निरंकुश ताकत इस एकता को तोड़ न सके, इसके लिए सभी को सतर्क रहना होगा।

साथ ही ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को “जोड़ाफूल” चुनाव चिह्न पर वोट देकर विजयी बनाने का आग्रह भी किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल नववर्ष पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, चुनाव से पहले
ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल हमेशा से कला, संस्कृति और सर्वधर्म समन्वय की भूमि रहा है, लेकिन कुछ “अशुभ शक्तियां” इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News