Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता ने ज्योतिप्रिय मलिक को दिया क्लीन चिट

राशन घोटाले के आरोपों को बताया बड़ी साजिश

07 Apr 2026

ममता ने ज्योतिप्रिय मलिक को दिया क्लीन चिट

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के रण में उत्तर 24 परगना की हाबड़ा सीट इस वक्त सबसे बड़ा सियासी हॉटस्पॉट बन गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुनावी जनसभा के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक (बालू) के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री ने न केवल मलिक को अपना सबसे पसंदीदा और बेहतरीन उम्मीदवार बताया, बल्कि सार्वजनिक मंच से उन्हें एक तरह का 'पवित्रता प्रमाण-पत्र' भी थमा दिया। ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि ज्योतिप्रिय मलिक के साथ घोर अन्याय हुआ है और उन्हें एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत सलाखों के पीछे भेजा गया था। हाबड़ा के वाणीपुर मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में ममता बनर्जी का पूरा भाषण ज्योतिप्रिय मलिक की छवि को सुधारने और विपक्ष पर हमला बोलने पर केंद्रित रहा। 
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके शासनकाल में राशन विभाग में जितना सुधार मलिक ने किया, उतना किसी और ने नहीं किया। उन्होंने दलील दी कि ज्योतिप्रिय ने ही फर्जी राशन कार्डों के गोरखधंधे को पकड़ा था, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। ममता ने राशन घोटाले के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा और वाम दलों ने केवल ईष्र्या के चलते एक कर्मठ नेता को निशाना बनाया है। मुख्यमंत्री ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे बाहरी ताकतों की कुत्सा और झूठे प्रचार पर कान न दें और अपने पुराने नेता को भारी मतों से विजयी बनाएं। 
गौरतलब है कि ज्योतिप्रिय मलिक के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई है। साल 2023 में ईडी द्वारा राशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें लगभग 15 महीने जेल में बिताने पड़े थे। जनवरी 2025 में जमानत पर बाहर आने के बाद भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन तृणमूल ने उन्हें फिर से हाबड़ा से मैदान में उतारकर यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। ममता बनर्जी ने मलिक को फिर से उम्मीदवार बनाकर यह संदेश भी दिया है कि वे केंद्रीय एजेंसियों की जांच को पॉलिटिकल वेंडेटा यानी राजनीतिक प्रतिशोध से ज्यादा कुछ नहीं मानतीं। हाबड़ा की इस चुनावी रैली ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। जहाँ विपक्ष इस मुद्दे को भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी की लड़ाई बता रहा है, वहीं ममता बनर्जी ने इसे साजिश बनाम न्याय का रूप दे दिया है। 
मुख्यमंत्री का यह खुला समर्थन ज्योतिप्रिय मलिक के समर्थकों के लिए संजीवनी जैसा साबित हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर भाजपा इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब हाबड़ा की जनता को यह तय करना है कि वे ममता बनर्जी के 'क्लीन चिट सर्टिफिकेटÓ पर मुहर लगाते हैं या फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को तरजीह देते हैं। चुनाव से ठीक पहले तृणमूल सुप्रीमो का यह आक्रामक रुख आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति को और भी ज्यादा गर्माने वाला है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने ज्योतिप्रिय मलिक को दिया क्लीन चिट
राशन घोटाले के आरोपों को बताया बड़ी साजिश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News