Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा में ईडी-सीबीआई की भूमिका के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी ममता सरकार

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका और एक प्रतियाचिका पर सुनवाई चल रही है

28 Jan 2026

बंगाल विधानसभा में ईडी-सीबीआई की भूमिका के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी ममता सरकार

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार आगामी बजट सत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई की भूमिका की निंदा करते हुए विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेगी।
विधानसभा के तृणमूल सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र के दौरान ट्रेजरी बेंच एक अन्य प्रस्ताव भी लाएगी, जिसमें राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तरीके की निंदा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र तीन फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पांच फरवरी को राज्य के वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘वोट ऑन अकाउंट’ पेश करेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद नई राज्य कैबिनेट द्वारा पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा। दोनों विशेष प्रस्ताव राज्य के कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चटर्जी द्वारा पेश किए जाएंगे।
ईडी-सीबीआई की भूमिका की निंदा से जुड़ा प्रस्ताव हालिया घटनाक्रम के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है। हाल ही में ईडी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साल्ट लेक स्थित कार्यालय और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के मध्य कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचीं और वहां से कई फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज अपने साथ ले गईं।
मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका और एक प्रतियाचिका पर सुनवाई चल रही है। ईडी की याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग किया। वहीं तृणमूल की ओर से दायर प्रतियाचिका में आरोप है कि ईडी, पार्टी की रणनीति से जुड़े अहम दस्तावेज जुटाकर उन्हें भाजपा को सौंपने की कोशिश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि आई-पैक वर्ष 2020 से तृणमूल के लिए चुनावी रणनीति एजेंसी के रूप में काम कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी-सीबीआई की भूमिका के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी ममता सरकार
मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका और एक प्रतियाचिका पर सुनवाई चल रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News