Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

जादवपुर विश्वविद्यालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी का पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या मेधावी छात्रों के बारे में इस तरह की भाषा और टिप्पणी करना उचित है। उन्होंने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय लगातार केंद्र सरकार की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा में शीर्ष स्थानों पर रहा है, ऐसे संस्थान को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

24 Apr 2026

जादवपुर विश्वविद्यालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी का पलटवार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी सभा में जादवपुर विश्वविद्यालय को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल जादवपुर विश्वविद्यालय का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या मेधावी छात्रों के बारे में इस तरह की भाषा और टिप्पणी करना उचित है। उन्होंने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय लगातार केंद्र सरकार की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा में शीर्ष स्थानों पर रहा है, ऐसे संस्थान को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ममता बनर्जी ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र अपनी मेहनत और योग्यता के आधार पर प्रवेश प्राप्त करते हैं। वे डिग्री, ज्ञान और सवाल पूछने की क्षमता के साथ बाहर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि यह अराजकता नहीं, बल्कि शिक्षा और उत्कृष्टता की पहचान है। छात्रों का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है, न कि लोकतंत्र का पतन। छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक चेतना का संकेत है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि अराजकता वह है जब सत्ता का उपयोग न्याय के बजाय दबाव के साधन के रूप में किया जाए, किसानों की आवाज दबाई जाए, गरीबों को उनका अधिकार न मिले, समाज को धार्मिक आधार पर बांटा जाए और जवाबदेही से बचा जाए।

ममता बनर्जी ने मणिपुर की स्थिति का उल्लेख करते हुए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश के कुछ हिस्से संकट का सामना कर रहे हैं, तब सरकार चुनावी राजनीति में व्यस्त है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्थान को बदनाम न करें। यह संस्थान देश के प्रारंभिक राष्ट्रवादियों से प्रेरित रहा है और बंगाल की शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जादवपुर में चुनावी सभा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर की स्थिति को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर विश्वविद्यालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर ममत
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या मेधावी छात्रों के बारे में इस तरह की भाषा और टिप्पणी करना उचित है। उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News