Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भवानीपुर में बारीकी से नजर रखने का ममता बनर्जी ने दिया निर्देश

विशेष रूप से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची की सघन जांच करने को कहा गया है

16 Dec 2025

भवानीपुर में बारीकी से नजर रखने  का ममता बनर्जी ने दिया निर्देश

कोलकाता। एसआईआर खसड़ा मतदाता सूची से कोई भी योग्य वोटर बाहर न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़े निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नवान्न से सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर स्थित बस भवन पहुंचकर उन्होंने बूथ लेवल एजेंट के साथ विस्तृत बैठक की।बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्शी, मेयर फिरहाद हकीम, देवाशीष कुमार, संदीप रंजन बक्शी, असीम बोस सहित भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षद मौजूद थे।पार्टी सूत्रों के अनुसार, खसड़ा सूची प्रकाशित होने के बाद जिन योग्य मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची की सघन जांच करने को कहा गया है। ममता बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर योग्य मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए। बैठक में यह भी बताया गया कि एसआईआर की खसड़ा सूची में कई जीवित मतदाताओं को मृत दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे बारीकी से जांचने और घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया। खास तौर पर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मिनी इंडिया के नाम से मशहूर वार्ड नंबर 70 पर विशेष नजर रखने के लिए स्थानीय पार्षद असीम बोस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने इस वार्ड में स्थानीय बंगालियों को हटाकर बाहरी लोगों को बसाने के आरोप लगाए थे। इस इलाके में विभिन्न भाषाभाषी समुदाय के लोग रहते हैं।
इसके अलावा, खिदिरपुर क्षेत्र के कई वार्ड भी भवानीपुर विधानसभा के अंतर्गत आते हैं। उन वार्डों की निगरानी की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम को दी गई है। वहीं, दक्षिण कोलकाता जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष देवाशीष कुमार को कालीघाट से सटे वार्डों की एसआईआर खसड़ा सूची पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले 'क्लेम एंड ऑब्जेक्शनÓ (दावा और आपत्ति) चरण में हर मतदाता के साथ खड़े रहने को कहा गया है। पहले चरण में एनुमरेशन फॉर्म भरवाने के दौरान जिस तरह सहयोग किया गया था, उसी तरह अब भी इलाकेवार कैंप लगाकर हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया गया है।राज्य सरकार द्वारा लगाए गए मे आई हेल्प यू कैंपों में जिन मतदाताओं को दस्तावेज़ संबंधी दिक्कत हो रही है, उन्हें वहां तक पहुंचाने को भी कहा गया है। जरूरत पडऩे पर घर-घर जाकर आम लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से बाहर नहीं होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए हर बीएलओ और बीएलए को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक के दौरान उन्होंने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीएलए के आपसी समन्वय की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।बीएलए की ओर से बताया गया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और जिन लोगों ने फॉर्म जमा नहीं किया है, उनसे भी संपर्क किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनके घर जाकर जांच की जाएगी कि कहीं जीवित व्यक्ति को मृत तो नहीं दिखाया गया है। बहुमंजिला इमारतों में विशेष सतर्कता बरतने का भी स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में बारीकी से नजर रखने का ममता ने दिया निर्देश
विशेष रूप से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची की सघन जांच करने को कहा गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News