Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पुणे में बंगाल के मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत तुमड़ाशोल के निवासी सुखेन महतो (31), जो अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, की पुणे में हत्या कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि सुखेन को उसकी भाषा और पहचान के कारण निशाना बनाया गया, जो इसे एक घृणा अपराध (हेट क्राइम) बनाता है।

12 Feb 2026

पुणे में बंगाल के मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

कोलकाता। महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा आक्रोश जताया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस घटना को बर्बर और नृशंस करार दिया।

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत तुमड़ाशोल के निवासी सुखेन महतो (31), जो अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, की पुणे में हत्या कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि सुखेन को उसकी भाषा और पहचान के कारण निशाना बनाया गया, जो इसे एक घृणा अपराध (हेट क्राइम) बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना उस माहौल का नतीजा है, जहां विदेशी-विरोध और नफरत को हथियार बनाया जा रहा है और निर्दोष लोग इसका शिकार बन रहे हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

ममता बनर्जी ने सुखेन महतो के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा बंगाल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुणे में बंगाल के मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत तुमड़ाशोल के निवासी सुखेन महतो (31), जो अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News