Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता का बड़ा आरोप, बोलीं-मेरा नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई

उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी और विविधता पर असर पड़ेगा

11 Apr 2026

ममता का बड़ा आरोप, बोलीं-मेरा नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई

कोलकाता। ममता बनर्जी ने पश्चिम मिदनापुर के केशियाड़ी में चुनावी सभा के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नामांकन पत्र को रद्द कराने की साजिश रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ ‘फर्जी हलफनामा’ दाखिल कर नामांकन खारिज करने की कोशिश की गई, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे क्षेत्र में मेरा नाम काटने की साजिश की गई। मेरे नाम से दो हलफनामे दाखिल कर नामांकन रद्द कराने की कोशिश हुई। मुझे अपमानित किया गया ताकि मैं चुनाव न लड़ सकूं। अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लोगों के साथ क्या हो सकता है, यह समझा जा सकता है।”
ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
सभा में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संशोधन प्रक्रिया को भी “बड़ा घोटाला” बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारत निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और इसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ पहुंचाना है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में समान नागरिक संहिता लागू करने के वादे पर भी ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी और विविधता पर असर पड़ेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता का बड़ा आरोप, मेरा नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई
उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी और विविधता पर असर पड़ेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News