Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, दायर की याचिका

अब उसी आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए चुनाव परिणाम को चुनौती दी है

16 Jun 2026

भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, दायर की याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम को चुनौती देते हुए मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की। याचिका दाखिल करने के लिए वह स्वयं हाईकोर्ट पहुंचीं और शपथ आयुक्त के समक्ष हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से मामला दर्ज कराया।
ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, कुणाल घोष और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे। अदालत परिसर में उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 मई को भी ममता बनर्जी हाईकोर्ट पहुंची थीं। उस दिन वह अधिवक्ता के रूप में अदालत में पेश होने वाली थीं, इसलिए उन्हें वकीलों की पारंपरिक पोशाक में देखा गया था। हालांकि मंगलवार को वह सामान्य रूप से साड़ी पहनकर अदालत पहुंचीं।
हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हाथों 15 हजार 105 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही ममता इस हार को स्वीकार करने के बजाय मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाती रही हैं।
चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन पांच मई को कालीघाट स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी वास्तव में नहीं हारी है, बल्कि चुनाव में धांधली और वोट लूट हुई है। अब उसी आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए चुनाव परिणाम को चुनौती दी है।
गौरतलब है कि 2021 में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से पराजित होने के बाद भी ममता बनर्जी ने चुनाव याचिका दायर की थी। वह मामला अब भी अदालत में लंबित है। भवानीपुर चुनाव को लेकर दायर नई याचिका पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचीं ममता
अब उसी आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए चुनाव परिणाम को चुनौती दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News