Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में क्रिसमस महोत्सव का आगाज, ममता बनर्जी ने दिया शांति और इंसानियत का संदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात को शहर के एलन पार्क में कोलकाता क्रिसमस महोत्सव के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया

19 Dec 2025

कोलकाता में क्रिसमस महोत्सव का आगाज, ममता बनर्जी ने दिया शांति और इंसानियत का संदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात को शहर के एलन पार्क में कोलकाता क्रिसमस महोत्सव के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से साथ रहने, इंसानियत बनाए रखने और खुशहाल समाज के निर्माण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री का संदेश सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए था।

उत्सव के रंग-बिरंगे माहौल और रोशनी के बीच बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सभी लोग खुश रहें और परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन बिताएं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी खुले आसमान और खुले वातावरण में पूरे प्यार के साथ आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी जिलों को खूबसूरती से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि इस खुशी के माहौल को देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की असली ताकत आपसी सौहार्द और मिलजुलकर उत्सव मनाने की परंपरा में है।

बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यहां मेले से लेकर खेल तक हर उत्सव को लोग मिलकर मनाते हैं। त्योहार लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव और भागदौड़ से भरे जीवन में ऐसे आयोजन लोगों को सुकून और खुशी देते हैं और उनकी सरकार चाहती है कि लोग खुशहाल जीवन जिएं।

कोलकाता क्रिसमस महोत्सव हर साल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है। पार्क स्ट्रीट और आसपास के इलाकों में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य महोत्सव 30 दिसंबर तक चलेगा, जबकि सजावट और खानपान के स्टॉल पांच जनवरी 2026 तक बने रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश में बताया कि उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ चर्च प्रतिनिधि, राज्य सरकार के मंत्री, अधिकारी और कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान शामिल हैं। उन्होंने सभी को और दुनिया भर के लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

ममता बनर्जी ने कहा कि 14 साल पहले पार्क स्ट्रीट से शुरू हुआ यह समावेशी उत्सव अब पूरे बंगाल में फैल चुका है। इस साल उन्होंने राज्य के 14 अलग-अलग स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से क्रिसमस समारोह का उद्घाटन किया, ताकि उत्सव शहरों से निकलकर आम लोगों तक पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन और पवित्र क्रिब के आशीर्वाद में भी भाग लिया, जो शांति, करुणा और उम्मीद के प्रतीक माने जाते हैं। इसी अवसर पर उन्होंने दार्जिलिंग के सेंट एंड्रयूज चर्च के संरक्षण कार्य के पूरा होने का भी उद्घाटन किया। लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस काम में चर्च की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस दिन का चयन किया, क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के साथ पड़ता है। उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान एकता, इंसानियत, भाईचारे और प्रेम से है और यहां हर जाति, धर्म और समुदाय का सम्मान किया जाता है।

धार्मिक आधार पर समाज को बांटने की कोशिशों को खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने दोहराया कि धर्म व्यक्तिगत हो सकता है, लेकिन त्योहार सभी के होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल की समावेशी संस्कृति आने वाले समय में राज्य को विदेशी पर्यटकों की संख्या के मामले में शीर्ष पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल एकजुट होकर उत्सव मनाता रहेगा, आगे बढ़ता रहेगा और प्रगति करता रहेगा। एलन पार्क में जगमगाती रोशनियों के बीच यह संदेश पूरे माहौल में गूंजता रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में क्रिसमस महोत्सव का आगाज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात को शहर के एलन पार्क में कोलकाता क्रिसमस महोत्सव के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News