Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ममता बनर्जी ने नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

29 Aug 2025

ममता बनर्जी ने नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कवि नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन, आदर्श और साहित्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कवि की प्रसिद्ध पंक्ति “बल बीर चीर उन्नत मम शिर " उद्धृत करते हुए कहा कि नजरुल की धर्मनिरपेक्षता और मानवीय मूल्य ही समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनकी सरकार उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने कवि की स्मृति को सहेजने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आसनसोल के पास काज़ी नजरुल विश्वविद्यालय की स्थापना, अंडाल के ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का नाम बदलकर काज़ी नजरुल इस्लाम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा रखना, ‘नजरुल तीर्थ’ और ‘पश्चिम बंगाल काज़ी नजरुल इस्लाम अकादमी’ का निर्माण, तथा कोलकाता मेट्रो के कई स्टेशनों को कवि के नाम से जोड़ना इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि अकादमी से कवि पर लगातार शोधपरक पुस्तकें भी प्रकाशित की जा रही हैं। ममता बनर्जी ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आज के दिन उनका संकल्प है कि रवींद्र-नजरुल की भाषा बांग्ला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके प्रतिकार के लिए जो भी कदम उठाने होंगे, राज्य सरकार उठाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ममता बनर्जी ने नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News