विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
आंदोलन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर वर्ष 1993 में जान गंवाने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह दिन "मां-माटी-मानुष" परिवार के प्रत्येक सदस्य के लोकतंत्र, न्याय और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करे।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि 1993 में जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनका बलिदान आज भी सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उन शहीदों की विरासत हमेशा उनके आंदोलन के केंद्र में रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रत्येक वर्ष 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन वर्ष 1993 में युवा कांग्रेस द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व में किए गए आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है। आंदोलन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।