Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कवि सुभाष मुखर्जी की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि सुभाष मुखर्जी उनके लिए अभिभावक तुल्य थे। संघर्ष के दिनों में उन्हें कवि सुभाष मुखर्जी का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, जिसे वह अपना परम सौभाग्य मानती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कवि की स्मृतियां हमेशा उनके हृदय में अमिट रहेंगी।

12 Feb 2026

कवि सुभाष मुखर्जी की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बंगला साहित्य के अग्रणी कवि सुभाष मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि सुभाष मुखर्जी उनके लिए अभिभावक तुल्य थे। संघर्ष के दिनों में उन्हें कवि सुभाष मुखर्जी का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, जिसे वह अपना परम सौभाग्य मानती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कवि की स्मृतियां हमेशा उनके हृदय में अमिट रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार की पहल पर कोलकाता के एक महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन का नाम कवि सुभाष मुखर्जी के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कवि के प्रसिद्ध काव्य संग्रह ‘पदातिक’ के नाम पर दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल को जोड़ने वाली एक नई ट्रेन शुरू की गई थी, जिसका नाम ‘पदातिक एक्सप्रेस’ रखा गया। यह ट्रेन आज भी गौरव के साथ चल रही है।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश के माध्यम से बंगला साहित्य और समाज में सुभाष मुखर्जी के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कवि सुभाष मुखर्जी की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि सुभाष मुखर्जी उनके लिए अभिभावक तुल्य थे। संघर्ष के दिनों में उन्हें कवि सुभाष मुखर्जी का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News