Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंहबोली ‘मां बनाम बेटे’ की लड़ाई में ममता बनर्जी ने किया विकास का वादा

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के आम नागरिकों के लिए नई सेवा ‘दुआरे स्वास्थ्य’ योजना की घोषणा की

25 Mar 2026

मुंहबोली ‘मां बनाम बेटे’ की लड़ाई में ममता बनर्जी ने किया विकास का वादा

सिलीगुड़ी। विधानसभा चुनाव-2026 में जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम-फुलबाड़ी केंद्र ने राजनीतिक हलकों में खासा ध्यान खींचा है। इस सीट पर एक तरफ भाजपा की विदाई विधायक शिखा चटर्जी है, वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजनशील शर्मा है। राजनीति के मैदान में मुकाबला कड़ा होने के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर दोनों का संबंध बेहद मधुर बताया जाता है।
रंजनशील शर्मा शिखा चटर्जी को मुंहबोली ‘मां’ कहकर सम्मानित करते है, इसलिए इस सीट पर लड़ाई इस बार ‘मां बनाम बेटे’ की है।
बुधवार को इसी केंद्र में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के विकास की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर बंगाल उपेक्षित था, अब मैं हर महीने आती हूं। उन्होंने डाबग्राम-फुलबाड़ी को नगर निगम बनाने का वादा किया।
सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के आम नागरिकों के लिए नई सेवा ‘दुआरे स्वास्थ्य’ योजना की घोषणा की। इसके तहत लोग इलाज के लिए दूर नहीं जाएंगे, बल्कि घर के पास ही शिविर लगेंगे और डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि मैं जो वादा करती हूं, उसे निभाती हूं। पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए सभी वादे मैंने पूरे किए है। अब हमारे पास 105 परियोजनाएं चल रही है।
जलपाईगुड़ी की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस क्षेत्र का बुनियादी ढांचा और अधिक विकसित किया जाएगा। अब देखना यह है कि ‘मां-बेटे’ की इस जंग में डाबग्राम-फुलबाड़ी के लोग विकास के आधार पर किसे प्राथमिकता देते है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां बनाम बेटे की लड़ाई में ममता ने किया विकास का वादा
सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के आम नागरिकों के लिए नई सेवा ‘दुआरे स्वास्थ्य’ योजना की घोषणा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News