Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोमवार को ममता बनर्जी की बड़ी बैठक तृणमूल में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज

अचानक बैठक बुलाने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संसद में किन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और पार्टी किस रणनीति के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

03 Aug 2025

सोमवार को ममता बनर्जी की बड़ी बैठक तृणमूल में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज

कोलकाता। संसद सत्र के बीच तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के सांसदों के साथ सोमवार, चार अगस्त को शाम 4:30 बजे एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के तृणमूल सांसदों को पार्टी लाइन पर मार्गदर्शन देने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

अचानक बैठक बुलाने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संसद में किन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और पार्टी किस रणनीति के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कुछ बड़ी जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया जा सकता है, जिसे लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, पांच अगस्त को एक और बड़ी वर्चुअल बैठक रखी गई है जिसमें तृणमूल के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जैसे सांसद, विधायक, नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, चेयरमैन, जिला परिषद प्रमुख और पंचायत समितियों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

गौरतलब है कि आठ अगस्त को यह बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे पांच अगस्त को ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दिन भी शाम चार बजे अभिषेक बनर्जी की अध्यक्षता में यह वर्चुअल बैठक होगी।

इस दो-स्तरीय रणनीतिक संवाद को पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा, संगठनात्मक संरचना और आने वाले विधानसभा चुनाव की योजना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोमवार को ममता बनर्जी की बड़ी बैठक तृणमूल में नई जिम्मेदारिय
अचानक बैठक बुलाने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संसद में किन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और पार्टी किस रणनीति के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News