Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एलपीजी संकट पर ममता की केंद्र को दो टूक चेतावनी

'बंगाल की रसोई गैस बाहर नहीं जाएगी'

27 Mar 2026

एलपीजी संकट पर ममता की केंद्र को दो टूक चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में रसोई गैस (एलपीजी) को बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए, खासकर चुनाव के दौरान आम लोगों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विमान द्वारा कोलकाता से अंडाल के लिए रवाना हुईं। रवाना होने से पहले उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में आशंका जताई कि चुनाव के माहौल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर राज्य में उत्पादित गैस को बाहर भेजा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल है, गैस भी है। लेकिन हम नहीं चाहते कि अधिकारियों को बदलकर हल्दिया में उत्पादित गैस बाहर भेजी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में बाहरी कर्मी और जवान राज्य में आएंगे, ऐसे में स्थानीय लोगों को गैस की कमी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में केरोसिन की आपूर्ति बढ़ाई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को राहत मिल सके। हालांकि, अधिकांश लोग अब एलपीजी का उपयोग करते हैं।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बनी चिंता पर केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कोई कमी नहीं होगी। इसी संदर्भ में बनर्जी ने राज्य के संसाधनों को बाहर भेजने के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई।
उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पहले कीमतें बढ़ाई जाती हैं और फिर थोड़ी छूट दी जाती है। इससे आम लोगों को वास्तविक राहत कितनी मिलती है, यह देखना होगा।
मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए पूरी सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि लोग जान सकें कि किसका नाम है और किसका नहीं।
उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को खराब मौसम के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का विमान निर्धारित समय पर नहीं उतर सका था और करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। शुक्रवार को उन्होंने पायलट की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी जान बचाई। बनर्जी शनिवार को राज्य में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एलपीजी संकट पर ममता की केंद्र को दो टूक चेतावनी
'बंगाल की रसोई गैस बाहर नहीं जाएगी'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News