Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वर्ष के अंत में ममता बनर्जी का मेगा शेड्यूल

29 दिसंबर को न्यू टाउन में दुर्गा अंगन का शिलान्यास

26 Dec 2025

वर्ष के अंत में ममता बनर्जी का मेगा शेड्यूल

कोलकाता। मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी वर्ष के अंत में एक के बाद एक बड़े राजनीतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रही हैं। राज्य की राजनीति और विकास दोनों मोर्चों पर यह कार्यक्रम बेहद अहम माने जा रहे हैं। वर्ष के आखिरी दिन से ठीक पहले, 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांकुड़ा जि़ले के बडज़ोड़ा कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसे तृणमूल की ओर से साल के अंत की मेगा जनसभा माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे हेलिकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंच सकती हैं। पार्टी की ओर से इस जनसभा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। वर्ष के अंत में होने वाली यह जनसभा आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी।
जनसभा से एक दिन पहले, यानी 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजारहाट न्यू टाउन में एक महत्वाकांक्षी सांस्कृतिक परियोजना 'दुर्गा अंगनÓ की आधारशिला रखेंगी। यह शिलान्यास कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 जुलाई को शहीद दिवस के मंच से दुर्गा अंगन के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस परियोजना को औपचारिक मंजूरी दी गई। न्यू टाउन में दुर्गा अंगन के निर्माण की जिम्मेदारी हिडको को सौंपी गई है। हिडको की चेयरपर्सन राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य हैं। परियोजना स्थल इको पार्क के पास, रामकृष्ण मिशन की जमीन से सटे क्षेत्र में निर्धारित किया गया है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 261 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि आवंटित की है। सरकार के अनुसार, यह सिर्फ एक मंदिर नहीं होगा, बल्कि एक भव्य दुर्गा पीठ के रूप में विकसित किया जाएगा।यहां दुर्गा पूजा की परंपरा, पौराणिक कथाएं, शास्त्र, कला और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य सरकार को उम्मीद है कि कोलकाता के निकट बनने वाला यह दुर्गा अंगन राज्य, देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनेगा।
हिडको और राज्य पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल से इस परियोजना के जरिए पश्चिम बंगाल के पर्यटन मानचित्र को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।एक तरफ जहां बांकुड़ा की जनसभा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीतिक संदेश देंगी, वहीं दूसरी ओर दुर्गा अंगन परियोजना के शिलान्यास के जरिए वह संस्कृति, आस्था और पर्यटन विकास को एक साथ जोडऩे का संदेश दे रही हैं।वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री के ये दोनों कार्यक्रम साफ तौर पर दिखाते हैं कि राज्य सरकार राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ विकास और सांस्कृतिक पहचान को भी समान महत्व दे रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्ष के अंत में ममता बनर्जी का मेगा शेड्यूल
29 दिसंबर को न्यू टाउन में दुर्गा अंगन का शिलान्यास





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News