Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ममता बनर्जी का एकता का संदेश

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भी देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं

12 Jan 2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ममता बनर्जी का एकता का संदेश

कोलकाता। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से “एकता, शांति और सद्भाव” के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे देशभक्ति भाव और सामाजिक सेवा की प्रेरणा हैं। देशप्रेम, गरीबों और पीड़ितों की सेवा तथा एकता, शांति और सद्भाव का उनका संदेश मुझे सदैव प्रेरित करता रहा है। सभी धर्मों के बीच सौहार्द का जो मार्ग स्वामीजी ने दिखाया, वही हमारी शक्ति है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर, बंगाल के सभी लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान और प्रेम करें, यही हमारी एकमात्र प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी बताया कि उनकी सरकार ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास के साथ-साथ कोलकाता के बागबाजार और दार्जिलिंग में सिस्टर निवेदिता से जुड़े दो भवनों का अधिग्रहण कर उन्हें क्रमशः रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण शारदा मिशन को सौंपा गया है। इन स्थलों का संरक्षण किया जा रहा है और बागबाजार स्थित मातृगृह का नवीनीकरण भी कराया गया है।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि कामारपुकुर, जो श्री रामकृष्ण परमहंस की जन्मभूमि है, वहां रामकृष्ण मिशन और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है और आगे भी विकास कार्य जारी हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और दर्शन से प्रेरित होकर न्यू टाउन में ‘विवेक तीर्थ’ नामक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध कराई है, जबकि रामकृष्ण मिशन इसका निर्माण कर रहा है। निर्माण लागत का एक बड़ा हिस्सा राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा, श्री रामकृष्ण, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के नाम पर संचालित कई शैक्षणिक संस्थानों को नियमित वित्तीय सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भी देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी देशभक्त युवा-युवतियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। स्वामीजी का विश्वास था कि युवा ही राष्ट्र की नियति के निर्माता होते हैं। हमारी सरकार उन्हें शिक्षा, कौशल और अवसर प्रदान कर एक नए प्रगति युग की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ममता बनर्जी का एकता का संदेश
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भी देश के युवाओं को शुभकामनाएं दीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News